हरियाणा राज्य ने इस वर्ष (2018) में गेहूं की भरपूर पैदावार कर के पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| किसानों की कड़ी मेहनत ने देश के अन्न भंडार को अनाज से भर दिया है|
2018 में हरियाणा ने उत्पादन में पिछले वर्ष को पीछे छोड़ा

इस वर्ष हरियाणा राज्य की एजेंसियों द्वारा खरीदी गई गेहूं पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है| पिछले वर्ष 2017 में एजेंसियो द्वारा 74.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया जबकि वर्ष 2018 में 83.47 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया|
हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग (Haryana Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Department) के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य एजेंसियों ने 83.47  लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की है, लेकिन व्यापारियों ने 849 मीट्रिक टन गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद की है।

Post a Comment

 
Top