इस पोस्ट में हम बात करेंगे हरियाणा के उन चेहरों के बारें में जिनहोने अपनी मेहनत के बल पर हरियाणा के देश-विदेश में नाम रौशन किया है| इन चेहरों में सबसे पहला नाम हैं मनु भाकर का जिन्होंने छोटी सी उम्र में वो कीर्तिमान हासिल किया है जिसका शायद हम अंदाजा भी नही लगा सकते | हरियाणा कि बेटी मनु ने अब तक खेलों इंडिया से शुरू कर के CWG-2018 में भाग लेते हुए 11 गोल्ड मेडल जीते हैं जिससे इनका नाम गोल्डन गर्ल रख दिया गया है|
ऐसे ही और भी फ़ेमस personalities के बारें में हम बात करेंगे –
ऐसे ही और भी फ़ेमस personalities के बारें में हम बात करेंगे –
- मनु भाकर –
इस वर्ष सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीतें वाली | (Golden Girl )
- शिवांगी पाठक - देश की सबसे युवा पर्वतारोही जिनहोने माउंट एवरेस्ट को फतेह किया | अभी हाल ही में 24 जुलाई को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी Mount Kilimanjaro को फतेह कर एक नया रेकॉर्ड बनाया है |
- नीरज चोपड़ा – 21वें कॉमनवैल्थ गेम्स (गोल्ड कोस्ट) में पुरुषों की भाला फेक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है, इसी के साथ नीरजचोपड़ा भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा खनरा गांव, पानीपत के रहने वाले है।
- नरेंद्र यादव - एवरेस्ट विजेता नरेंद्र यादव ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर सबसे कम समय में तिरंगा फ़हराकर विश्व-रिकॉर्ड अपने नाम किया है| नरेंद्र यादव ने 34 घंटे के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 17 घंटे में पूरा किया है|
- दीपक लाठेर –
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में वेट लिफ्टर दीपक लाठेर (69 kg भार वर्ग में) में कांस्य पदक (bronze medal) जीता है | दीपक लाठेर पदक जीतने वाले सबसे युवा वेट लिफ्टिर बन गए। - नवदीप सुहाग –
कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (Competition Commission of India) में हरियाणा के नवदीप सिंह सुहाग का उप-निदेशक के पद पर चयन हुआ है। नवदीप ने प्रतियोगिता में एक अंक से पीछे रह कर दूसरा स्थान हासिल किया | - अमनप्रीत कौर –
International Boxing Association ने अमनप्रीत कौर को भारत की प्रथम महिला बॉक्सिंग चीफ कोच घोषित किया है| International Boxing Association ने अमनप्रीत कौर को “Star to Coach” के पद से सम्मानित किया है|
Post a Comment