हरियाणा करेंट अफ़ेयर्स – जुलाई 2018

हरियाणा संबंधी जुलाई माह, 2018 के करेंट अफ़ेयर्स दिये गए है, जो आपकी एचएसएससी, हरियाणा पुलिस आदि परीक्षाओ में आपकी मदद करेंगे| नीचे पोस्ट में दिये लिंक से आप इन्हे पीडीएफ़ में डाउनलोड करे सकते हो|
हरियाणा करेंट अफ़ेयर्स – जुलाई 2018 | Download pdf

हरियाणा करेंट अफ़ेयर्स – जुलाई 2018 | Download pdf

हरियाणा की बेटी रानी रामपाल ने थामी महिला हॉकी विश्व कप टीम कि ज़िम्मेदारी 

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने महिला हॉकी विश्व कप (Women Hockey World Cup) के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की है। हरियाणा की बेटी रानी रामपाल भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेगी। कप्तान रानी के साथ उप- कप्तान के रूप में सविता उनका साथ देंगी।
आपकों बता दें की इस वर्ष हॉकी विश्व कप लंदन में 21 जुलाई से आयोजित किया जाएगा| जिसमें भारतीय टीम को पूल-बी मे शामिल किया गया है और भारतीय टीम के साथ इग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल होंगे।
रानी रामपाल के बारें में कुछ महत्वपूर्ण बातें –
  • रानी रामपाल का जन्म 4 दिसंबर 1994 को हुआ|
  • रानी रामपाल, शाहबाद (कुरुक्षेत्र) की रहने वाली है|
  • 2009 में एशिया कप में रानी ने सिल्वर मेडल जीता|
  • 2010 में 15 साल की उम्र में वह हॉकी विश्व कप में भी शामिल रही थी।

मंत्री विपुल गोयल ने हस्तशिल्प कारीगरों को “स्टेट हैंडीक्राफ्ट अवार्ड-2016” से सम्मानित किया –

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Minister of Industry and Commerce of Haryana) विपुल गोयल ने वीरवार, 12 जुलाई 2018 को राज्य के आठ हस्तशिल्प कारीगरों (Handicrafts craftsman) को ‘स्टेट हैंडीक्राफ्ट अवार्ड-2016’ से नवाजा है। अवार्ड के साथ ही उनको एक प्रशस्ति पत्र व नकद राशि के चैक दिए गए। इस सम्मान समारोह में  उद्योग विभाग के निदेशक (Director) श्री अशोक सांगवान भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार ने प्रदेश में हस्तिशिल्प की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए 16 अप्रैल 2016 को ‘हैंडीक्राफ्ट अवार्ड स्कीम’ की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य ब्रासवेयर, जरी-जूत्ती, काष्ठकला, वस्त्र पेंटिेग, हैंडफैन, लाख-चुड़ियों आदि के लिए जाना जाता है। राज्य में 12,000 से अधिक हस्तशिल्प के कारीगर हैं जो विभिन्न कलाओं में सिद्घहस्त हैं।
अवार्ड विजेताओं के नाम इस प्रकार से है –
फरीदाबाद के तुलसी राम व बहादुरगढ़ सूर्यकांत को प्रथम ईनाम के तौर पर तीन-तीन लाख रूपए का चैक व प्रशस्ति पत्र, ज्योति (बहादुरगढ़), दयाराम (गांव मोहना, बल्लबगढ़), सुदेश (पानीपत), जोगेंद्र मुंढ़ाल खुर्द, भिवानी, तुलसीदास (रेवाड़ी) तथा मीरा ठाकुर (पंचकूला) को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 51,000 रूपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

YMCA यूनिवर्सिटी में 29 नए कोर्स शुरू –

YMCA विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (YMCA University of Science & Technology), फरीदाबाद द्वारा संचालित Community College of Skill Development के अंतर्गत नये session 2018-19 में 15 दिन से लेकर 5 साल तक की अवधि के Certificate, Diploma, Advance Diploma और वोकेशन में स्नातक सहित 26 नये कोर्स शुरू करने की घोषणा की है|
इस नयें सत्र 2018-19 में Refrigeration, Air Conditioning, Home Appliances Training, Electrician, Fitter, Turner, Welding, Web Designing, Computer Software, Hardware And Networking, And Yoga And Naturopathy जैसे Courses को शामिल किया है, जिनके लिए आवेदन मांगे गये हैं।

Durga Shakti Rapid Action Force” Boost With 50 New Vehicles –

“Ek Aur Sudhar Programme”, was organised on Women Safety and Empowerment in Panchkula on Thursday, 12 July 2018. On the Occasion of this programme Cm Manohar Lal Khattar boost Women Police Stations and boost with the addition of 50 new Vehicles.
Addressing the Gathering, Director General of Police BS Sandhu said these vehicles have been allotted to ‘Durga Shakti Rapid Action Force,’ to check the incidents of eve teasing and other crimes related to women and girls in the state.
BS Sandhu thanked the Chief Minister for sanctioning funds for the purchase of these new vehicles for Women Police Stations. These vehicles will exclusively work for the safety of women.
Haryana Police had purchased these Maruti Ertiga for ‘Durga Shakti Rapid Action Force’, which had been set up at the district level to check the incidents of eve teasing.
Out of the total, 6 vehicles each had been allotted to Gurugram and Faridabad districts, 3 each to Ambala, Karnal and Sonipat, 2 each in district Panchkula, Kurukshetra, Panipat, Rewari, Jhajjar, Hisar, Fatehabad, Sirsa, Yamunanagar, Jind and Rohtak and 1 each in the districts of Bhiwani, Palwal, Nuh, Hansi, Charkhi Dadri, Narnaul and Kaithal.

Post a Comment

 
Top